मोटेमहादेवन धाम में गूंजा हर-हर महादेव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 9, 2026

मोटेमहादेवन धाम में गूंजा हर-हर महादेव

रुद्राभिषेक से भक्तिमय हुआ माहौल, हसवा शिक्षामित्र परिवार ने किया पूजन

फतेहपुर, मो शमशाद । पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रविवार को सिद्धधाम बाबा मोटेमहादेवन मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हसवा शिक्षामित्र परिवार के सौजन्य से उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में शिक्षामित्रों और सहयोगियों ने लोककल्याण एवं जनमानस की सुख-समृद्धि की कामना के साथ भगवान शिव का पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। यजमान के रूप में जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के साथ मनोज यादव और विकास श्रीवास्तव सपत्नीक शामिल हुए। रुद्राभिषेक के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन

 रूद्राभिषेक में भाग लेते शिक्षामित्र।

किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में निर्मल तिवारी, पीयूष नाथ सिंह उर्फ गप्पू, बीपी पाण्डेय, महेंद्र श्रीवास्तव और अशोक सिंह समेत अन्य लोगों ने पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाई और प्रसाद वितरण में सहयोग किया। कार्यक्रम में हसवा ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, शैली अग्निहोत्री, रोहित सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ असोथर के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, जूनियर संघ के जिला महामंत्री ललितेश त्रिवेदी, शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अदीप सिंह, जिला महामंत्री अंकित अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह गौर, ब्लॉक अध्यक्ष शैक्षिक महासंघ हसवा सत्येंद्र शुक्ला, विनय द्विवेदी, दीपक सोनी, स्वतंत्र सिंह, आनंद तिवारी, विकास साहू, अजय सिंह, मीनू सिंह, ओम पटेल, सुमित द्विवेदी, अखिलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में हसवा टीम के राजेश सिंह, संदीप सिंह, बालकरन सिंह, सतेंद्र दीक्षित, नत्थूलाल, मनोज यादव और मनीषा सिंह समेत अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages