कानपुर, प्रदीप शर्मा - चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित 31वीं अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना रबी दलहन समूह बैठक के अवसर पर सोमवार को विद्यार्थियों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता सहित कृषि एवं बीज क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सहायक महानिदेशक दलहन एवं तिलहन एस.के. झा, सहायक महानिदेशक बीज पी.आर. चौधरी तथा डॉ. ए. आनंदन, कार्यवाहक निदेशक, राष्ट्रीय बीज विज्ञान संस्थान मऊ मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने पंजाबी, हरियाणवी एवं उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों, गीतों एवं कविताओं की
मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्लास्टिक प्रदूषण विषयक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई जिसमें प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक समिति के सदस्य डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. एकता शर्मा, डॉ. संघमित्रा महापात्रा, डॉ. विवेकानंद यादव, डॉ. लक्ष्मण, डॉ. ऐश्वर्या सिंह, डॉ. शिवानी चौधरी एवं श्रेया द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक महानिदेशक दलहन एवं तिलहन एस.के. झा ने सभी को धन्यवाद दिया।


No comments:
Post a Comment