सीएसजेएमयू के यूआईईटी और राजकीय पॉलिटेक्निक कन्नौज के बीच हुआ एमओयू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 31, 2026

सीएसजेएमयू के यूआईईटी और राजकीय पॉलिटेक्निक कन्नौज के बीच हुआ एमओयू

कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक, तिर्वा, कन्नौज के बीच शैक्षणिक, तकनीकी एवं कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर डॉ. आलोक कुमार, निधि वार्ष्णेय,, डॉ. गौरव कुमार पाण्डेय, तथा प्रो. रामेंद्र सिंह निरंजन, सहित दोनों संस्थानों के शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। एमओयू के अंतर्गत दोनों संस्थान शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग, विद्यार्थियों के कौशल विकास, फैकल्टी एवं विद्यार्थी संवाद, औद्योगिक भ्रमण, प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त परियोजनाओं, अनुसंधान तथा नवाचार के क्षेत्र में


मिलकर कार्य करेंगे। पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को सीएसजेएमयू की उन्नत प्रयोगशालाओं, आधुनिक तकनीकी उपकरणों एवं विशेषज्ञता का लाभ लेने के अवसर भी प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग, प्रैक्टिकल स्किल डेवलपमेंट तथा इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि इस प्रकार के संस्थागत सहयोग से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे। साथ ही दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान, विशेषज्ञता एवं तकनीकी संसाधनों का आदान-प्रदान मजबूत होगा। निधि वार्ष्णेय ने कहा कि यह समझौता पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय तकनीकी एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनकी कौशल एवं रोजगारपरक क्षमता में वृद्धि होगी। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कौशल-आधारित एवं व्यावहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages