बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में गुमशुदा और भटक गए बच्चों के पुनर्मिलन के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना मटौंध पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस टीम ने घर से नाराज होकर निकले 13 वर्षीय बच्चे को महज कुछ ही घंटों में खैरादा चौराहा मंडी के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को मटौंध थाना क्षेत्र के रहने वाले शफीक ने थाने पहुंचकर सूचना दी कि उनका 13 वर्षीय बेटा घर से किसी बात पर नाराज होकर कहीं चला गया है और काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। मामले
की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्चे को खैरादा चौराहा मंडी के पास सुरक्षित ढूंढ निकाला।
बच्चे को परिजनों के सुपुर्द करते हुए पुलिस टीम ने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों पर अनावश्यक गुस्सा करने या कठोर व्यवहार करने के बजाय उनके साथ प्यार और समझदारी से पेश आएं। बच्चों की बातों को धैर्यपूर्वक सुनें ताकि वे अपनी समस्याएं परिवार के साथ आसानी से साझा कर सकें और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में महिला उप-निरीक्षक (म.उ.नि.) सुश्री रक्षा देवी थाना मटौंध,कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, कांस्टेबल रोशन सिंह रहे। मासूम बच्चे को सकुशल अपने बीच पाकर परिजनों की आंखें छलक आईं और उन्होंने मटौंध पुलिस टीम की मुस्तैदी व मानवीय संवेदना की दिल से सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment