नौकरी का झांसा देकर लोगों से 400 रुपये की वसूली का आरोप, रसीद सोशल मीडिया पर वायरल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 21, 2026

नौकरी का झांसा देकर लोगों से 400 रुपये की वसूली का आरोप, रसीद सोशल मीडिया पर वायरल

बांदा, के एस दुबे । नौकरी दिलाने के नाम पर ग्रामीणों लोगों से रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रसीद के आधार पर आरोप लगाया जा रहा है कि ‘SASHAKT NARI WINGS PRIVATE LIMITED’ के नाम से नौकरी के लिए गावो से 400 ,400 रुपये लिए गए। वायरल रसीद पर युवती का नाम अर्चना, ज्वाइनिंग डेट 17/09/2026, समय 10:00 बजे और 400 रुपये की देय राशि दर्ज है। रसीद पर कंपनी का सरकारी रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित है। रसीद में अभ्यर्थी से प्रशिक्षण तथा अन्य प्रक्रिया के नाम पर भुगतान


लिए जाने संबंधी विवरण भी दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि अवैध वसूली के काम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से पैसे लिए जा रहे हैं। हालांकि वायरल रसीद की वास्तविकता और कंपनी द्वारा रकम लिए जाने के उद्देश्य की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यह पता लगाने की मांग की है कि नौकरी के नाम पर कितने अभ्यर्थियों से रकम ली गई और उन्हें वास्तव में रोजगार उपलब्ध कराया गया या नहीं। यदि जांच में फर्जीवाड़ा या अवैध वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जब पूरे मामले की जानकारी फोन से इंद्रा नगर स्थित बांदा कंपनी के मैनेजर नेहा कुमारी से बात की गई तो उनका कहना था कि जो कम पढ़े लिखे हैं उनको नौकरी दी जाती है जिनको तीन महीने की ट्रेनिंग भी दी जाती हैं।जब रिपोर्टर ने पूछा कि अभी तक आप ने कितने लोगों को नौकरी दी हैं तो उनका फोन कट गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages