रात के अँधेरे मे नीव की बीम जेसीबी मशीन से तोडकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 21, 2026

रात के अँधेरे मे नीव की बीम जेसीबी मशीन से तोडकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास

आयुक्त के आदेश को तहसील प्रशासन ने किया दरकिनार

बाँदा, के एस दुबे । अतर्रा तहसील अन्तर्गत गल्ला मँडी के सामने से हैरतअंगेज मामला प्रकाश मे आया है जहां पर डाक्टर नितिन शिवहरे ने एक प्लाट क्रय करके चारो तरफ नीव मे बीम डलवा कर छोड दिया था ।डाक्टर के पडोसी आशू गुप्ता व सँजय गुप्ता पुत्रगण राधेश्याम निवासी अतर्रा द्वारा डाक्टर के प्लाट मे कब्जा करने की नीयत से 15 अगस्त की रात्रि के अँधेरे मे जेसीबी मशीन से बनी बनाई डाक्टर की पिलर बीम तोडकर तारबाडी लगवा. लगवा कर


सरेआम कब्जा करने की कोशिश की। अगले दिन डाक्टर को मुहल्ले के लोगों द्वारा जब सुबह सूचना दी तो डाक्टर मौके पर जाकर देखा तथा उक्त घटना की सूचना थाना सहित तहसील दिवस मे पहुंच कर मँडलायुक्त अजीत कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आयुक्त से पूरी घटना की जानकारी दी आयुक्त महोदय ने घटना को गँभीरता से सँज्ञान मे लेते हुये तत्काल उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि मौके जाकर तत्काल निस्तारण करे। परन्तु एक सप्ताह गुजर जाने के बावजूद भी तहसील प्रशासन मौके पर नही गया ।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages