नौ सितंबर को शाह चौकी का घेराव करेगी भाकियू अराजनैतिक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 25, 2026

नौ सितंबर को शाह चौकी का घेराव करेगी भाकियू अराजनैतिक

बैठक कर समस्याओं व पुलिस व राजस्व विभाग की उदासीनता पर हुई चर्चा

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों की मंगलवार को विकास खंड बहुआ में बैठक हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की कथित उदासीनता को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि नौ सितंबर को शाह पुलिस चौकी का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि एक किसान की मेड़ तोड़कर दूसरे किसान द्वारा खेत पर कब्जा किए जाने का आरोप है। किसान के विरोध करने पर कब्जा करने वाले पक्ष की ओर से रकबा कम होने की बात कही गई। इसके बाद पीड़ित किसान ने चैकी प्रभारी साह को लिखित शिकायत दी। दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर सुनवाई की गई, जहां मेड़ तोड़ना गलत बताते हुए मेड़ को पूर्व स्थिति में बांधने और पैमाइश कराने की बात कही गई। दोनों पक्ष इस

बहुआ ब्लाक में बैठक करते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी।

पर सहमत भी बताए गए। इसके बाद कई दिनों तक मिट्टी समेत अलग-अलग कारण बताकर मेड़ नहीं बांधी गई। पीड़ित ने दोबारा चौकी प्रभारी को जानकारी दी तो उसे कुछ और समय देने की बात कही गई। इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने मेड़ तोड़े जाने को गलत बताते हुए मेड़ बंधवाने तथा संबंधित गाटा नंबरों का सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। किसान नेताओं ने सवाल उठाया कि यदि किसान की जमीन से जुड़ी ऐसी शिकायतों पर पुलिस और राजस्व विभाग के स्तर से स्पष्ट कार्रवाई नहीं होगी तो किसान आखिर न्याय के लिए किस अधिकारी के पास जाए। निर्णय लिया गया कि नौ सितंबर को शाह पुलिस चौकी का अनिश्चितकालीन घेराव करेगी। किसानों ने जय जवान, जय किसान का नारा लगाते हुए आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages