शिक्षकों की समस्याओं पर संघ ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 25, 2026

शिक्षकों की समस्याओं पर संघ ने डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक संघ बोला- समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

फतेहपुर, मो शमशाद । शिक्षकों एवं कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचा, जहां अधिकारियों के साथ हुई विस्तृत वार्ता में 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर विभिन्न प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई गई। वार्ता का असर भी तत्काल दिखाई दिया और चार शिक्षक-कर्मचारियों के प्रथम वेतन भुगतान के आदेश जारी कर दिए गए, जबकि 17 अन्य शिक्षक एवं कर्मचारियों के अवशेषों की अनुमन्यता संबंधी पत्रावलियों पर भी महत्वपूर्ण कार्रवाई पूरी की गई।

डीआईओएस को ज्ञापन सौंपते संघ के पदाधिकारी।

संघ प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन बहाली, एनपीएस से संबंधित समस्याएं, प्रोन्नति वेतनमान, लंबित अवशेषों का भुगतान, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, मुख्यमंत्री चिकित्सकीय सहायता योजना तथा मानव संपदा पोर्टल पर संशोधन सहित शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न सेवा संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से लंबित पड़े प्रकरणों के कारण शिक्षकों और कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मानव संपदा पोर्टल से जुड़े कई मामलों का तत्काल निस्तारण कराया गया। इसके साथ ही कई शिक्षकों के प्रथम वेतन भुगतान के आदेश निर्गत किए गए। संघ प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से शेष लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की मांग की। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम वेतन, अवशेष भुगतान, पेंशन और सेवा संबंधी लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण होना चाहिए। यदि शेष लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाने को बाध्य होगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल सिंह चैहान, जिलामंत्री अमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष बलराम, आय-व्यय निरीक्षक देवी प्रसाद, उपाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा, सुशील कुमार, अजीत सिंह, अंकित कुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages