स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय समाज सेवा संगठन ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 18, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय समाज सेवा संगठन ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय समाज सेवा संगठन के तत्वावधान में भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली पैलानी डेरा पेट्रोल पंप से शुरू होकर जसपुरा पेट्रोल पंप होते हुए पैलानी तहसील परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की और देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, संविधान सम्मान एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश


दिया। रैली के दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। रैली की भव्यता को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन की टीम पूरे मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही। रैली शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता अंकित पाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुशवाहा, महामंत्री हरिनारायण, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट दुर्गेश बौद्ध, जिला संयोजक राजकुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष राम मनोहर कौशिक, प्रदेश सलाहकार सुनील कुमार, प्रवक्ता कपिल वाल्मीकि सहित नीरज निषाद, धर्मेंद्र वर्मा, अजय वर्मा आजाद, आशीष साहू, उमेश दिवाकर, बृजकिशोर प्रजापति, रामदास निषाद, सुशील निषाद, राहुल कुशवाहा, उमेश कुशवाहा एवं रामगोपाल मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा बाइक रैली का उद्देश्य युवाओं और आमजन में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा संविधान, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages