बांदा, के एस दुबे । जिला महिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, अधिकांश मोहल्लों के गली - कूचों में जल भराव को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए अलीगंज के गोल कोठी रोड में प्रमुख कांग्रेस जनों द्वारा बरसते पानी में सरकार व नगरपालिका परिषद बांदा विरोधी नारेबाजी करते हुए पुलिस के साथ काफी जद्दोजहद के साथ सड़क पर धान के पौधों का रोपण कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मीडिया से रूबरू होते हुए बतलाया कि "प्रदेश की नकारा सरकार चौराहों पर मूर्तियाँ लगाकर विकास कार्यों का ढिंढोरा पीटती नजर आती है जबकि शहर के अनेक वार्डों के अन्दर भीषण जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाने में असमर्थ हैं, साथ ही गलियों में कीचड़ युक्त जल भराव से संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा है, नगरपालिका परिषद बांदा का यह नारा ताज जैसा सुन्दर अपनी नगरी को बनाइये खोखला साबित हो रहा है।"
जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कांग्रेस जनों के साथ बरसते पानी में बीच रोड पर धान के पौधों का रोपण कर अपना आक्रोश जताया, उन्होंने कहा कि "यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस के तत्वाधान में था, अत्यन्त ही खेद का विषय है प्रदर्शन के दौरान पुलिस का दलबल तो भेजा गया लेकिन उसमें महिला सबइंस्पेक्टर व कांस्टेबल नहीं थे, पुरूष पुलिसकर्मी महिलाओं के हाँथ से धान की पौध खींचते नजर आए, जिला प्रशासन और नगरपालिका परिषद बांदा को सख्त चेतावनी के साथ उन्होंने कहा कि बाराबफात त्योहार के पहले जलभराव समस्या का निदान नहीं होता तो जिला महिला कांग्रेस रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेवारी शासन व जिला प्रशासन की होगी।"
जिला महिला कांग्रेस के प्रदर्शन कार्यक्रम के अवसर पर असमत जहाँ, सीमा बाबी, सुनीता, रामकली, रेनू , अभिलाषा, प्रियंका द्विवेदी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित, छात्र संगठन प्रदेश महासचिव तौफीक शेख, जिला महामंत्री / मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, शोएब रिजवी, जिला सचिव कालीचरण साहू, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ईशू फैज खान, आरिफ निजामी, दिव्यांश वर्मा, सत्यम सिंह, कुलदीप कुमार, लालबाबू राजपूत, रामकुमार, हेमन्त वर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।


No comments:
Post a Comment