जन उद्योग व्यापार मंडल का मनाया पहला स्थापना दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 21, 2026

जन उद्योग व्यापार मंडल का मनाया पहला स्थापना दिवस

व्यापारियों का मुंह मीठा कर पुष्पवर्षा से जताया आभार

फतेहपुर, मो शमशाद । जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थापना दिवस शुक्रवार को मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में हवन-पूजन और विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हवन में आहुति देकर संगठन की मजबूती, निरंतर प्रगति और व्यापारी हितों के लिए पूरी ताकत से काम करने का संकल्प लिया गया।

पूजा-अर्चना करके संगठन का स्थापना दिवस मनाते पदाधिकारी।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चैहान ने वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद आयोजित हवन में पदाधिकारियों और व्यापारियों ने श्रद्धापूर्वक आहुति दी। हवन-पूजन के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी स्थानीय व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। यहां व्यापारियों का मुंह मीठा कराया गया और पुष्पवर्षा कर उनके सहयोग एवं विश्वास के प्रति आभार जताया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की स्थापना फतेहपुर की धरती से हुई और महज एक वर्ष के भीतर संगठन ने लखनऊ में प्रदेश कार्यालय स्थापित करने के साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपनी इकाइयों को मजबूत किया है। प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चैहान ने संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों को प्रथम स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सभी के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश महामंत्री अजय मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रायजादा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू हयारण, प्रदेश सचिव अंगद सिंह चंदेल, हसवा व्यापार मंडल अध्यक्ष उदयभान सिंह सेंगर, कृष्णा प्रधान, देवनाथ धाकड़े, हिमांशु दीक्षित, आशीष सरन, मिंटू सोनी, महेश गुप्ता, बुद्धराज धाकड़ी, श्रवण विश्वकर्मा, सूर्यांशु रस्तोगी, नीरज सिंह, अमन पटेल समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages