कामता नाथ स्वामी के दर्शन को वैश्य समाज के लोग रवाना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 21, 2026

कामता नाथ स्वामी के दर्शन को वैश्य समाज के लोग रवाना

बस को भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता के नेतृत्व में समाज के लोगों की एक बस गुरू पैलेस से रवाना हुई जिसको भाजपा के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर सभी भक्तों को शुभकामनायें देते हुए बस को रवाना किया। सभी भक्तों ने कामतानाथ बाबा के जयकारे लगाते हुये चित्रकूट के लिये प्रस्थान किया।  राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि चित्रकूट में बाबा कामतानाथ के दर्शन करते

बस को झण्डी दिखाकर रवाना करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

हुये सभी ने कामतनाथ बाबा से विश्व शांति की प्रार्थना की। मातृशक्तियों की भी उपस्थित रही। चुरियानी निवासी उदय गुप्ता द्वारा चित्रकूट में राम झरोखा चित्रकूट पीठाधीश्वर 1008 स्वामी राम स्वरूपाचार्य के आश्रम में भंडारे का आनंद लिया। यह भंडारा 19 अगस्त से 25 अगस्त तक जारी रहेगा। इस अवसर पर संजय गुप्ता, गुरू प्रसाद गुप्ता, शिवम गुप्ता, आशीष गुप्ता, रज्जन गुप्ता, राजू मोदनवाल, कविता गुप्ता, नम्रता गुप्ता, नैंसी गुप्ता प्रीतिजा गुप्ता, सुमन गुप्ता, ज्योत्सना गुप्ता, रेखा गुप्ता, सीमा गुप्ता, जागृति, बबिता, गीता गुप्ता, मधु गुप्ता, रेखा गुप्ता आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages