23 विद्यालयों के 2950 छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर दिया देशभक्ति का संदेश
जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह
फतेहपुर, मो शमशाद । आजादी की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को शहर में देशभक्ति और एकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह आठ बजे गांधी मैदान कलेक्ट्रेट से राजकीय इंटर कॉलेज तक करीब दो किलोमीटर लंबी तिरंगा मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें जिले के 23 विद्यालयों के करीब 2950 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा मानव श्रृंखला में विद्यार्थियों की कतार कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर जीआईसी तक नजर आई। हाथों में तिरंगा और चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह लिए छात्र-छात्राओं ने आजादी के पर्व को खास बना दिया। पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने भी विद्यार्थियों के इस आयोजन की सराहना की। मानव श्रृंखला का जहानाबाद विधायक
![]() |
| तिरंगा यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी। |
राजेंद्र पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना तथा परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण शेषमणि सिंह ने भ्रमण कर जायजा लिया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी तथा जिला सूचना अधिकारी समेत संबंधित विभागों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मानव श्रृंखला में राजकीय इंटर कॉलेज, श्री निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज, एएस इंटर कॉलेज, डॉ. सत्यनारायण भारती हाईस्कूल, सेंट मेरी स्कूल, आरएस एक्सेल एकेडमी, मुस्लिम इंटर कॉलेज, महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मां राम श्री उदयभान इंटर कॉलेज, बाबू राधेश्याम इंटर कॉलेज, विद्या त्रिपाठी बालिका इंटर कॉलेज, विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, चंद्रा बालिका इंटर कॉलेज, सुंदरमती बालिका इंटर कॉलेज, सदाशिव इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मदर सुहाग इंटर कॉलेज, सुंदर सिंह हाईस्कूल, रामा अग्रहरि बालिका इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


No comments:
Post a Comment