कुसुम्भी में 553 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक औषधि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 13, 2026

कुसुम्भी में 553 बच्चों को बांटी होम्योपैथिक औषधि

नशामुक्ति और जल संरक्षण का दिलाया संकल्प

फतेहपुर, मो शमशाद । बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव और बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से गुरुवार को कुसुम्भी क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती एवं दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को होम्योपैथिक औषधि वितरित करने के साथ नशामुक्ति, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

बच्चों को होम्योपैथिक दवा खिलाते रेडक्रास चेयरमैन।

कार्यक्रम का आयोजन इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कुसुम्भी हसवा के 283, आंगनबाड़ी के 43, बाल वाटिका के 15, राजकीय हाईस्कूल कुसुम्भी के 70, प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भी द्वितीय के 104 तथा प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर के 38 बच्चों समेत कुल 553 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की गई। बच्चों को साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को तंबाकू उत्पादों और एल्कोहल से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को नशे से दूर रहने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। बच्चों को पानी की एक-एक बूंद बचाने और घरों में वाटर बेल लगाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि पानी के महत्व को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा सेंगर, पुष्पांजलि गुप्ता, दिलीप कुमार, अनुपम सिंह सहित शिक्षक अभिषेक सेंगर, कुलदीप समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages