रिपोर्ट दर्ज
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : कार से परिवार समेत प्रयागराज जा रहे अधिवक्ता का पीछा कर अभद्रता करने वाले तीन बाइक सवारों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही निवासी अधिवक्ता राजेश पाण्डेय ने बताया कि बीते सोमवार को वह अपने परिवार के साथ कार से जिला मुख्यालय कर्वी से प्रयागराज जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन लोगों ने उनका पीछा कर लिया। कई स्थानों पर गाली-गलौज करते हुए गाड़ी खड़ी कराने का प्रयास किया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए धमकी देते रहे। इस दौरान उन्होंने डाॅयल 112
के जरिए पुलिस को सूचित किया और लालता रोड़ में गाड़ी खड़ी की। वहां डायल 112 टीम पुलिस के पहुंचने पर बाइक सवार भाग निकले इसकी सूचना उन्होंने मऊ थाने में दी। साथ ही बाइक सवारों के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस सम्बन्ध में मऊ थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है, तहरीर के आधार पर सागर ठाकुर मवई, अमित चैधरी रामनगर और रिंकू पाल जोरवारा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले की जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


No comments:
Post a Comment