पुलिस लाइन में स्मृति चिन्ह देकर दी गई भावभीनी विदाई
बांदा, के एस दुबे । जनपद पुलिस में अपनी लंबी और निष्ठावान सेवाएं देने के बाद अधिवर्षता की आयु पूरी होने पर रविवार को सात पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस लाइन बांदा में एक गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके द्वारा विभाग में दिए गए योगदान और दीर्घकालिक सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस बल में उनका अनुभव और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा प्रेरणादायी रहेगी। अधिकारियों ने सभी कर्मियों के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।
विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले सात कर्मियों में पांच उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी तथा एक फायरमैन शामिल हैं ।उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार,उपनिरीक्षक जाबिर अली,उपनिरीक्षक राम बाबू,उपनिरीक्षक उदय राज सिंह,उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र नागायच,मुख्य आरक्षी विमल चन्द्र त्रिपाठी, फायरमैन सालिक राम।समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक बांदा बेलास यादव सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुभवों को साझा किया और उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरा कार्यक्रम अत्यंत सौहार्दपूर्ण और भावुक माहौल में संपन्न हुआ।


No comments:
Post a Comment