बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण व वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बैट्री चोरी की घटना का खुलासा कर महज 12 घंटे के भीतर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई बैट्री भी बरामद कर ली गई है।जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त को कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी पुष्पेंद्र ने थाने में सूचना दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके ट्रैक्टर की बैट्री चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा (सं. 219/26) पंजीकृत किया और अभियुक्तों की सुरागकशी के लिए टीमों का गठन किया।
12/13 अगस्त की देर रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली देहात पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास से दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की गई ट्रैक्टर की बैट्री बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय पुत्र रामराज निवासी ग्राम गढ़ांव, थाना बिसंडा, जनपद बांदा,मनोज पुत्र दरोला निवासी ग्राम रयान, थाना बबेरू, जनपद बांदा।त्वरित कार्रवाई कर चोरी की घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम में उप-निरीक्षक उ.नि सुश्री रेनू शर्मा, कांस्टेबल अभिषेक मिश्रा तथा कांस्टेबल सत्यदेव शामिल रहे। पुलिस प्रशासन की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।


No comments:
Post a Comment