नवरात्र पर प्रेस क्लब की नए सिरे से सुनिश्चित होगी व्यवस्था - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 19, 2026

नवरात्र पर प्रेस क्लब की नए सिरे से सुनिश्चित होगी व्यवस्था

पेजा के पत्रकारों ने प्रेस क्लब की अव्यवस्था पर डीएम को सौंपा ज्ञापनडीएम ने अपर पुलिस अधीक्षक को दिए कार्रवाई के निर्देश

बाँदा, के एस दुबे । प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने प्रेस क्लब के एकाधिकार व अनाधिकृत कब्जे को समाप्त कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन पेजा द्वारा इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व प्रेस क्लब में ताला बंदी के बीच गेट पर ही ध्वजारोहण करके मनाया गया था और इस अव्यवस्था पर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया गया था। इसी संदर्भ में पेजा के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह तथा राष्ट्रीय सचिव केएस दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी को विकास भवन स्थित परिसर में ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रेस क्लब में व्याप्त अव्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि प्रेस क्लब की स्थापना के बाद कभी इसका चुनाव नहीं हुआ और न ही कमेटी घोषित की गई,


जिसके कारण प्रेस क्लब में अराजकतत्व व दबंग किस्म के लोग अपना कब्जा जमाकर उसका प्रयोग केवल शराब खाने के रूप में कर रहे हैं, इसलिए अवैध कब्जा धारकों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए तथा प्रेस क्लब किसी प्रशासनिक अधिकारी के जिम्मे सौंपकर नए सिरे से चुनाव कराया जाए। पत्रकारों की समस्या को जिलाधिकारी अमित आसेरी ने गंभीरता से लिया और उन्होंने मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज को शीघ्र कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। एएसपी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि क्लब की व्यवस्था नए सिरे से आगामी नवरात्र के दिनों में विधि विधान से की जाएगी, जिस पर सभी पत्रकारों ने प्रसन्नता जताई। ज्ञापन देने में बसंत कुमार गुप्ता, रमेश शर्मा, कांता प्रसाद सोनी, हुकुमचंद्र सेठी, संदीप कुमार, शुभम सिंह रघुवंशी, पंकज कुमार शुक्ला, नरेंद्र सिंह तोमर, राजेंद्र कुमार मिश्रा, ऊदल निषाद, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages