बीपी मंडल की जयंती पर सपा ने सामाजिक न्याय का संकल्प दोहराया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 25, 2026

बीपी मंडल की जयंती पर सपा ने सामाजिक न्याय का संकल्प दोहराया

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवमनोनीत पदाधिकारियों को बांटे मनोनयन पत्र

फतेहपुर, मो शमशाद । समाजवादी पार्टी कार्यालय में सामाजिक न्याय के प्रणेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बीपी मंडल) की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में बीपी मंडल के विचारों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए उनके योगदान पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जिला महासचिव चैधरी मंज़र यार ने किया। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अवधेश यादव पंचू मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी

पिछड़ा वर्ग के नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते अध्यक्ष व अन्य।

कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवमनोनीत जिला पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए। अवधेश यादव पंचू ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें और संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बाबू बीपी मंडल ने पिछड़े वर्गों के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक अधिकारों की बहस को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा दी। उनके विचार आज भी सामाजिक समानता और अधिकारों की लड़ाई में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रियता के साथ काम करना होगा। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा, तभी प्रदेश में बदलाव संभव है। कार्यक्रम में दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, राजेंद्र वर्मा, मनोज यादव, रामकिशोर प्रजापति, श्रीकांत विश्वकर्मा, हीरालाल साहू, रईस अहमद, शेरा यादव, गार्गीदीन बाजपेई, धीरेन्द्र निषाद, सुहैल खान हेमू, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, मोइन खान, अरुणेश पांडेय, डीजी कुशवाहा, संगीता राज पासवान, एडवोकेट उदय राज लोधी, एडवोकेट अश्विनी यादव, आशीष नामदेव, महेंद्र निषाद, नरेंद्र प्रजापति, प्रदीप सोनकर, कालका प्रसाद, रमेश लोधी, विकास यादव, अच्छेलाल कश्यप, धर्मपाल निषाद, मलखान निषाद, सोनू यादव, पीयूष विश्वकर्मा, राम सिंह निषाद, सईद अहमद, अल्फाज खान समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages