रेडक्रास सोसाइटी के चुनाव में विजय किशोर बने नए सचिव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 18, 2026

रेडक्रास सोसाइटी के चुनाव में विजय किशोर बने नए सचिव

सभापति बने आशीष सिंह

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की जिला शाखा की बैठक मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला शाखा प्रबंध समिति के पुनर्गठन के लिए राज्य मुख्यालय से नामित पर्यवेक्षक एवं जिला रेडक्रास शाखा हमीरपुर के सचिव मनीष कुमार शुक्ला की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आशीष सिंह को सभापति, गुरु प्रकाश शुक्ला को उपसभापति, विजय किशोर


को अवैतनिक सचिव, सुधीर कुमार यादव को कोषाध्यक्ष और राजीव कुमार को प्रांतीय प्रतिनिधि चुना गया। इसके अलावा प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामशिरोमणि, मुकेश पांडेय, आराधना, श्याम सिंह परिहार, सुशील कुमार, पवन कुमार और ललित कुमार का चयन किया गया। सभी पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने नई कार्यकारिणी से संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई। बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार पटेल, पर्यवेक्षक मनीष कुमार शुक्ला सहित रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages