गांवों को खुशहाल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांदा में सजा 'पंच सम्मेलन' का भव्य मंच - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 14, 2026

गांवों को खुशहाल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बांदा में सजा 'पंच सम्मेलन' का भव्य मंच

नए 'विकसित भारत अधिनियम 2025' के तहत ग्रामीण परिवारों को सीधे रोजगार और आजीविका से जोड़ेगी योगी सरकार

विकास भवन में हुए इस सम्मेलन में जवाबदेही, पारदर्शिता और सामाजिक ऑडिट पर रहा फोकस

बांदा, के एस दुबे । गांवों को खुशहाल, उन्नत, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से बांदा के विकास भवन स्थित रानी दुर्गावती सभागार में जिला स्तरीय 'पंच सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नए 'विकसित भारत अधिनियम 2025' के तहत ग्रामीण परिवारों को सीधे रोजगार और आजीविका से जोड़ना है। आयुक्त, ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश के निर्देशों पर हुए इस सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी ब्लॉकों के ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, सीडीओ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और सैकड़ों विकास कर्मी शामिल हुए जिन्होंने एकसाथ मिलकर बांदा के गांवों की नई तकदीर लिखने का संकल्प लिया



  • ग्रामीण विकास को गति देने के लिए इन प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई
  • VB-GRAM G अधिनियम 2025 का विजन और उसके मुख्य उद्देश्य
  • नए कानून के तहत पंचायतीराज संस्थाओं की भूमिका और उनके नए दायित्व
  • विकसित ग्राम पंचायत योजनाओं को तैयार करना और उन्हें मंजूरी देना
  • ग्रामीण परिवारों का पंजीकरण और नए रोजगार गारंटी कार्ड जारी करना
  • सरकारी संपत्तियों की बेहतर योजना, काम, निगरानी और रखरखाव
  • ग्रामीण विकास के अन्य कार्यक्रमों को एक साथ मिलाकर काम करना
  • व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही, शिकायत निवारण और सोशल ऑडिट।


जिनके कंधों पर जिले के विकास का जिम्मा वो मंच पर जुटे

इस महामंथन में जिले के तमाम बड़े जनप्रतिनिधि और अधिकारी एक साथ नजर आए। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी ब्लॉकों के ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, सीडीओ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, बीडीओ तिंदवारी, परियोजना निदेशक और उपायुक्त स्वतः रोजगार शामिल हुए। इनके साथ ही जिला प्रशिक्षण अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, तकनीकी व लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर और ग्राम रोजगार सेवकों ने भी हिस्सा लिया।


तकनीकी दिक्कतों पर हुआ मंथन

बैठक में 'जी राम जी' (VB-GRAM G) योजना के खास नियमों को समझाया गया। इसके साथ ही जमीन पर काम शुरू करने में आ रही व्यावहारिक और तकनीकी दिक्कतों पर भी खुलकर बात हुई। अधिकारियों ने साफ कहा कि योजना का लाभ जिले के ज्यादा से ज्यादा मजदूरों और परिवारों तक पहुंचाया जाए ताकि कोई भी रोजगार से वंचित न रहे।


योगी सरकार के प्रयास बटोर रहे तारीफ

सम्मेलन में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच की जमकर तारीफ की। इन्होंने कहा कि योगी सरकार का यह नया कदम गांवों की तकदीर बदलने वाला साबित होगा। इससे न केवल गांवों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, बल्कि पारदर्शिता और सोशल ऑडिट से सीधे जनता को फायदा मिलेगा। अब जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ समेत सैकड़ों विकास कर्मी मिलकर बांदा के गांवों को तश्वीर बदलने का काम करेंगें।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages