एसपी पलाश बंसल ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 14, 2026

एसपी पलाश बंसल ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

बांदा, के एस दुबे । जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम जनता की समस्याओं का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने पुलिस कार्यालय में श्जनसुनवाईश् का आयोजन किया। इस दौरान एसपी ने कार्यालय पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को बेहद गंभीरता और आत्मीयता से सुना। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, आपसी मनमुटाव, मारपीट और आपराधिक मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने संबंधित थाना प्रभारियों और विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश


दिए। प्राप्त जनशिकायतों की मौका-मुआयना कर निष्पक्ष जांच की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्या का पारदर्शी समाधान निकाला जाए। मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस त्वरित और सहयोगात्मक रवैया अपनाए, ताकि आमजन का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages