बबेरू में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर तीन कमेटियों बैठक, बनाई रणनीति - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 14, 2026

बबेरू में ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर तीन कमेटियों बैठक, बनाई रणनीति

बबेरू/बाँदा । बबेरू कस्बे नीलम पैलेस में मुस्लिम समुदाय के प्रमुख धार्मिक पर्व ईद मिलादुन्नबी की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए बबेरू के नीलम पैलेस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कस्बे की तीनों प्रमुख कमेटिया अंजुमन रजाए मुस्तफा शहर कमेटी', 'जश्ने चिराग कमेटी' और 'हशमती कमेटी' के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता कासिम खान तथा संरक्षक मंसूर अहमद ने की , इसमें आगामी 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूस ए मोहम्मदी एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया, बैठक में निर्णय लिया गया, की जुलूस को शांतिपूर्ण अनुशासित एवं भव्य ढंग से संपन्न करने के लिए विस्तृत रणनीति


तैयार की गई, कमेटी पदाधिकारीयों ने शासन प्रशासन की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करने का आवाहन किया है , साथ ही ध्वनि प्रदूषण से बचने के लिए तेज आवाज वाले डीजे का सीमित उपयोग करने और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई है। संरक्षक मंसूर अहमद और अध्यक्ष कासिम खान ने बताया कि इस वर्ष भी ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरी हकीकत, सादगी और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा, वहीं जश्ने चिराग कमेटी के अध्यक्ष मोनिश खान ने बताया कि मेन चौराहा को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। वहीं कमेटी के हाफिज एतबार अली, मोहम्मद गुलाम, नफीस अली, सफीक अली,अलीम रजा, अब्बास रजा, मो,इस्राइल, अब्दुल रहमान, मुजीबुर्रहमान, इस्माइल खान, समीर, आरिफ,इरसाद, आशिफ खान, अजीम खान, गुलाम मुस्तफा,जान , मुशाहिद, मो अज़ीम, सोहेल खान, अंसार खान, अनस खान,उबैद, ज़ावेद, इस्माइल खान, अयान खान,मो सद्दाम, गुलाम गौस, मो साकिर, गुड्डू खांन, तीनों कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages