चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल ने रविवार को राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़ में नवनिर्मित एआईसीटीई एकेडमिक भवन, अतिथि आवास, कैफेटेरिया तथा दो पुरुष छात्रावासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवास विकास परिषद निर्माण खंड-02 बांदा के अधिशासी अभियंता, सहायक व अवर अभियंता तथा संस्था के प्रधानाचार्य मौके पर मौजूद मिले। यहां निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए सीडीओ ने वर्षाकाल में भवनों
को सीलन से बचाने और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि एकेडमिक ब्लॉक से पठन-पाठन को सुविधा मिलेगी तथा नवीन उपकरणों के लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। अधिशासी अभियंता ने कमियां एक सप्ताह में दूर कराने का आश्वासन दिया। सीडीओ ने भवन शीघ्र छात्रहित में शुरू कराने के निर्देश दिए।


No comments:
Post a Comment