भागीदारी पार्टी बुंदेलखंड से सपा को करेगी सफा- ओ.पी राजभर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 23, 2026

भागीदारी पार्टी बुंदेलखंड से सपा को करेगी सफा- ओ.पी राजभर

27 में भागीदारी पार्टी बुंदेलखंड में बदलेगी सियासी समीकरण - प्रेमचंद्र प्रजापति

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : आज कर्वी चित्रकूट में पुलिस लाइन के सामने का मैदान में भागीदारी पार्टी के तत्वाधान में सृष्टि के पहले राजा ब्रह्मा के सातवें मानस पुत्र महाराज भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती के उपलक्ष में जन अधिकार महारैली का आयोजन भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महाराजा दक्ष प्रजापति पृथ्वी के संपूर्ण मानव जाति के आराध्य हैं। हम सभी को उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर एक सशक्त भारत का निर्माण करना चाहिए।



राजभर ने इस विशाल महारैली की भीड़ को देखकर कहा कि अब बुंदेलखंड से समाजवादी पार्टी का संपूर्ण सफाया होगा और यह सफाई अभियान भागीदारी पार्टी ने कर्वी की रैली से कर दिया है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में प्रजापति समाज की लगभग 22 प्रतिशत आबादी अपना नेतृत्व चुन लिया है। अब यह समाज अपना डंडा झंडा लेकर अपने नेता के कंधे को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। भागीदारी पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता से विपक्ष के चारों खाने चित्त हो गए हैं। राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 2022 की विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने भागीदारी पार्टी को धोखा दिया था। आज उसी का परिणाम है कि प्रेमचंद प्रजापति ने अपने समाज को संगठित करके इन्हें धूल चटाने का कार्य करेंगे। 2027 की विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी जो तीन सीट बुंदेलखंड में जीती है। अब भागीदारी पार्टी की वजह से शून्य पर आ जाएगी। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की चार बार सरकार रही किंतु प्रजापति कुम्हार समाज को शिल्पकार में शामिल करने का कार्य नहीं किया। अब यह कार्य भागीदारी पार्टी भाजपा के साथ मिलकर करने का कार्य करेगी।


भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने विशाल जन सैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि हम महाराजा दक्ष प्रजापति के वंशज हैं। समाजवादी पार्टी को बुंदेलखंड में जमीन में गाड़ने का कार्य करेंगे। बुंदेलखंड में प्रजापति समाज की अकेले साढ़े 22 प्रतिशत आबादी है। इतनी बड़ी आबादी वाले इस समाज को सपा, बसपा, कांग्रेस ने समय-समय पर हमारे वोट का इस्तेमाल अपनी सरकार बनाने में किया किंतु भागीदारी देने का कार्य नहीं किया। आज हमारा संगठन जमीनी स्तर पर कार्य करके बुंदेलखंड की सभी सीटों पर मजबूती से तैयारी कर रहे हैं।  बुंदेलखंड बहुत पिछड़ा हैं। यहां गरीबी बेरोजगारी जैसी बड़ी समस्याएं हैं जिन्हें दूर करने का कार्य भागीदारी पार्टी की सरकार करेगी।


भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर महेश चंद्रा प्रजापति ने कहां कि इस डिजिटल भारत में भी बुंदेलखंड 1947 का भारत दिखता है। जिस दिन भागीदारी पार्टी की समर्थन से सरकारे बनती है तो बुंदेलखंड सहित उत्तर प्रदेश में सबसे पहला कार्य एक समान अनिवार्य शिक्षा लागू किया जाएगा, शराब बंद किया जाएगा, प्राथमिक स्तर से परास्ना तक की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी, बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाया जाएगा, प्राथमिक स्तर से तकनीकी शिक्षा लागू की जाएगी, मतदाता पेंशन और गरीब कल्याण कार्ड भी लागू किया जाएगा, महिलाओं को अलग से 50ः आरक्षण दिया जाएगा। बुंदेलखंड में 13 जिले 45 विधानसभा हैं प्रत्येक विधानसभा पर प्रजापति समाज के वोट की शुरुआत 35 हजार से होती है। 35 हजार से लेकर 90 हजार तक अकेले प्रजापति समाज की वोट है किंतु राजनीतिक भागीदारी शून्य है जिसकी भरपाई भागीदारी पार्टी करेगी। कहा कि बुंदेलखंड की हर सीट पर निर्णायक वोट प्रजापति समाज की है भागीदारी पार्टी जिसके साथ होगी प्रदेश में उसकी सरकार होगी। इस विशाल महारैली में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव कीर्ति प्रकाश द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह, बुंदेलखंड अध्यक्ष अच्छे लाल प्रजापति, प्रभारी लक्ष्मी प्रजापति, जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रजापति, भागीदारी आंदोलन मंच के जिला अध्यक्ष शंकर मणि वर्मा, कोषाध्यक्ष बी एल प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, जगतपाल प्रधान, कामता प्रजापति, सुनील प्रजापति, संजय प्रजापति, सत्यनारायण प्रजापति, राजमोहन प्रजापति, रामकरण प्रजापति सहित हजारों कार्यकर्ता व समर्थक साथी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages