बांदा, के एस दुबे । श्रावण मास के मंगलवार के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’ द्वारा पुराने आरटीओ कार्यालय के पास स्थित अपने कैंप कार्यालय में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत आम जनमानस को पूड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक विशंभर सिंह यादव,
जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, अशोक सिंह गौर, आमिर खान मन्नी, निलेश श्रीवास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली, वीरेंद्र साक्षी, रामलाल प्रजापति, नासिर खान, दिलीप पटवा, राजन चंदेल, बउआ परिहार, मुमताज अली, कुदरत उल्ला खान, मनी कश्यप, रहीस खान, रामबाबू यादव, लालमन यादव, रवि दिवाकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य श्रावण मास में सेवा और धार्मिक आस्था के साथ आमजन को प्रसाद वितरित करना रहा। कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ ने दी।


No comments:
Post a Comment