बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत उमरहनी गांव मे अत्यधिक जलभराव के कारण ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है, रास्तों और घरों में भरा पानी ग्रामीणों के अनुसार, गांव के सांंतर, रयान और कुचेंन्दु गांव का पानी उमरहनी गांव में आ रहा है। इसके चलते पूरे गांव के किनारों की सभी रास्तों में पानी भरा हुआ है, और घरों से नापदान का पानी तक बाहर नहीं निकल पा रहा है, जिससे कई मकान गिरने की स्थिति में पहुंच गए हैं।
वही लगातार हो रही बारिश और चारों दिशाओं के खेतों में अत्यधिक जलभराव के कारण किसानों की धान की फसल सड़ रही है। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया है कि यदि खेतों में इसी तरह पानी भरा रहा, तो भविष्य में गांव के सामने भुखमरी का गंभीर संकट पैदा हो जाएगा।ग्रामीणों ने मांग की है कि रोड के किनारे से सांंतर स्टाप से वरम बाबा नहर तक सफाई करवाकर पानी की समुचित निकासी कराई जाए, क्योंकि सांंतर और रयान -कुचेंन्दु उमरी गांव का पानी भी यहीं आ रहा है। इस मौके पर मोतीलाल विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान शिव बहादुर यादव, रामकरण, मोलई तिवारी, सुधार सिंह, धर्मेद्र शर्मा, शिवनंदन, राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र, भूपेंद्र शर्मा, शिवशरण सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment