चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकास भवन परिसर स्थित रूर्बन आजीविका मिशन हॉल में विभाजन की त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों सहित व्यापारियों और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत निर्मित उत्पादों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार लकड़ी के खिलौनों को भी प्रदर्शित किया गया। जिसका अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग व जनप्रतिनिधियों ने उत्पादों के बारे में जानकारी ली। डीएम ने विद्यार्थियों से संवाद कर विभाजन विभीषिका के संबंध में जानकारी प्राप्त
की। इस पर विद्यार्थियों ने बताया कि प्रदर्शनी में वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों और त्रासदी को दर्शाया गया है। जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन से जुड़े इतिहास और घटनाओं की जानकारी ली। उन्होंने युवा पीढ़ी को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से परिचित कराने के प्रयास की सराहना की। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभाजन विभीषिका से संबंधित चित्रों का भी अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को रामनामी दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, जिला महामंत्री आलोक पांडेय, भाजपा नेता सी.पी. गौतम सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment