बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम अछरील में घर से खेलने के लिए निकली करीब तीन वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार सुबह घर के समीप स्थित गोबर के गड्ढे में मिलने से हड़कंप मच गया। बच्ची की पहचान परी देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, परी देवी 13 अगस्त को घर से खेलने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने इसकी सूचना थाना कमासिन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष ओझा और
कस्बा चौकी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ बच्ची की तलाश में जुट गए। पुलिस ने रातभर आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की। शुक्रवार सुबह घर के पास स्थित गोबर के गड्ढे में बच्ची का शव तैरता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा भेज दिया। बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


No comments:
Post a Comment