संस्कृत बोध परियोजना प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 8, 2026

संस्कृत बोध परियोजना प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

क्षेत्रीय अभियान प्रमुख राजेंद्र देव त्रिपाठी ने भारतीय संस्कृति व व्यक्तित्व विकास में संस्कृत के महत्व पर डाला प्रकाश

चित्रकूट ब्यूरो, सुखेन्द्र अग्रहरि : बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलिज बेड़ीपुलिया में शनिवार को संस्कृत बोध परियोजना के क्षेत्रीय अभियान प्रमुख राजेंद्र देव त्रिपाठी का आगमन हुआ। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बैज अलंकरण कर उनका स्वागत किया। जानकी ने अंगवस्त्र तथा सर्वव्यवस्था प्रमुख प्रशांत ने स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। विद्यालय में राजेंद्र देव त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को आगामी संस्कृत बोध परियोजना प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि


परियोजना विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति, प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया। विद्यालय के संस्कृत बोध परियोजना प्रमुख शिव प्रकाश त्रिपाठी ने आभार जताया। कार्यक्रम में आचार्य धीरेन्द्र कुमार, रवि, हर्ष श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, शिवसागर यादव, विश्वास पाण्डेय, बासुदेव, अरुण त्रिपाठी, प्रदीप, सुधाकर, रावेन्द्र, सुशील कुमार, शिवम, अमित, रागिनी, ज्योति, आराधना, कार्यालय प्रमुख गोरेलाल, मीडिया प्रभारी विश्वास पाण्डेय सहित आचार्य-आचार्या व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages