कालिंजर दुर्ग पहुंचे डीएम अमित आसेरी, नीलकंठ महाराज के किए दर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 17, 2026

कालिंजर दुर्ग पहुंचे डीएम अमित आसेरी, नीलकंठ महाराज के किए दर्शन

बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी ने आज प्रातः तहसील नरैनी स्थित ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग पहुंचकर भगवान शिव के पावन स्वरूप नीलकंठ महाराज के दर्शन एवं विधिवत पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कालिंजर दुर्ग आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी


प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सुगम एवं सुरक्षित दर्शन व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कालिंजर दुर्ग की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता को देखते हुए यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। पावन धाम की गरिमा, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाते रहने के निर्देश दिए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages