बांदा, के एस दुबे । थाना कोतवाली देहात पुलिस ने घर में घुसकर पीतल के बर्तन चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 17 अगस्त 2026 को कोतवाली देहात पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त को थाना क्षेत्र की रहने वाली रेखा ने सूचना दी थी कि उनके घर से पीतल के बर्तन चोरी कर लिए गए हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर
आरोपियों की पहचान शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लवकुश पुत्र चन्द्रभवन निवासी डाडिन पुरवा महोखर को डाडिन पुरवा पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए पीतल के बर्तन बरामद हुए। चोरी का सामान बरामद एक कलश दो परात पुलिस के अनुसार घटना में शामिल दूसरे आरोपी उमेश पुत्र शिवमोहन निवासी डाडिन पुरवा महोखर की तलाश की जा रही है। मामले में मु0अ0सं0 225/26, धारा 305(a)/317(2) बीएनएस के तहत थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दुर्विजय सिंह, हेड कांस्टेबल बृजकिशोर एवं कांस्टेबल श्यामसुन्दर शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment