तीन अभियुक्त छह माह के लिए जिला बदर, डीएम कोर्ट ने जारी किया आदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 22, 2026

तीन अभियुक्त छह माह के लिए जिला बदर, डीएम कोर्ट ने जारी किया आदेश

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई, अपराधियों पर निगरानी जारी

बांदा, के एस दुबे । जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तीन अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, बांदा ने उपलब्ध तथ्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद तीनों अभियुक्तों को छह माह के लिए जनपद बांदा की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला


मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा यह कार्रवाई की गई। जिला बदर किए गए अभियुक्तों में मिजाजीलाल पुत्र रामशरण उर्फ पीलीवान उर्फ गफलुवा, निवासी ग्राम मुरलिया पुरवा, थाना अतर्रा, जनपद बांदा। सिराज पुत्र गुलजार, निवासी ग्राम कटरा, थाना कालिंजर, हाल पता थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा। रामकिशोर उर्फ बड़कउना पुत्र केशपति, निवासी ग्राम बैरफ, थाना मरका, जनपद बांदा। पुलिस प्रशासन ने कहा कि जनपद की शांति एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages