श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली महाकाल व मां मढ़ी दाई की पालकी यात्रा, उमड़े सैकड़ों भक्त - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 17, 2026

श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली महाकाल व मां मढ़ी दाई की पालकी यात्रा, उमड़े सैकड़ों भक्त

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे में सावन महोत्सव के पावन अवसर पर सोमवार को दूसरे वर्ष भव्य महाकाल एवं मां मढ़ीदाई मंदिर पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, और भक्तिरस में सराबोर नजर आए। पालकी यात्रा की शुरुआत कस्बे के मां मढ़ी दाई मंदिर से हुई। इसके बाद यात्रा कमासिन रोड, मुख्य चौराहा, तिंदवारी रोड, नहर पटरी और बांदा रोड स्थित पहाड़ी महादेव देव मंदिर से होते हुए वापस मुख्य चौराहे पर पहुंची। यहां विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। डीजे की गूंज और भजनों की धुन पर भक्त थिरकते हुए नजर आए। देर शाम यात्रा का समापन कमासिन रोड स्थित मां मढ़ी दाई मंदिर पर हुआ, 


पालकी यात्रा के दौरान कस्बे के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान डी के बाइक सर्विस सेंटर एवं संजय स्वीट हाउस के प्रोपराइटर अरविंद कसौधन व चिक्की बेकरी शाप से किशन कसौधन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आने-जाने वाले सभी भक्तों को श्रद्धा के साथ प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान और पालकी यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता सुनील विश्वकर्मा राजू सोनी, राकेश पटेल, शिव विलास शर्मा सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages