अंतरविद्यालयी भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता हुए सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 23, 2026

अंतरविद्यालयी भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता हुए सम्मानित

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल्स एसोसिएशन (बूसा) की ओर से रविवार को सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कर्वी में अंतरविद्यालयी हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के चार प्राध्यापकों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषयवस्तु, आत्मविश्वास, उच्चारण, प्रस्तुतीकरण और अभिव्यक्ति के आधार पर किया गया। प्राथमिक वर्ग में हिंदी में श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के प्रतीक मिश्रा व चित्रकूट पब्लिक स्कूल की पावनी संयुक्त रूप से प्रथम,


सेंट थॉमस स्कूल की उन्नति यादव द्वितीय तथा शांति देवी इंटर कॉलेज के शिवम शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। अंग्रेजी में सेंट थॉमस की नव्या ने प्रथम, ऑर्चर्ड प्ले स्कूल की एंजेल ने द्वितीय तथा संस्कारम् विद्यापीठ के मानस श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर हिंदी वर्ग में सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल की सान्वी पांडेय ने प्रथम, शांति देवी इंटर कॉलेज के सत्यदेव ने द्वितीय तथा श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के अभिनव सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी में श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के प्रांजल करवरिया ने प्रथम, सेंट थॉमस स्कूल के समीरांश गर्ग ने द्वितीय तथा गुरु कृपा पब्लिक स्कूल की स्तुति पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर हिंदी वर्ग में सुषमा स्वरूप इंटरनेशनल स्कूल की रक्षा शुक्ला ने प्रथम, श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की अदिति बादल ने द्वितीय तथा सेंट थॉमस स्कूल की स्वर्णिमा श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंग्रेजी वर्ग में सेंट थॉमस स्कूल के अंजनेय गर्ग ने प्रथम, श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की वंशिका सिंह ने द्वितीय तथा शांति देवी इंटर कॉलेज की खुशी मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बूसा अध्यक्ष स्वप्निल अग्रवाल ने अतिथियों, निर्णायक मंडल, विद्यालयों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर बूसा के सचिव सुनील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रक्षित अग्रवाल, सदस्य मिन्हाज आलम खान, संतोष तेलंग, स्वतंत्र कुमार, मिहिर आनंद, प्रमोद पटेल, सेंट थॉमस स्कूल के फादर बास्टिन अरक्कल आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages