बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोला कला स्थित मटियारा नाला और सिमौनी गांव के पास से गुजरने वाली नदी उफान पर हैं। हालात यह हैं कि दोनों स्थानों पर जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए पुल से दो फीट ऊपर तक बह रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, और बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
जलस्तर में हुई अचानक वृद्धि और तेज बहाव को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। किसी भी अनहोनी या बड़े हादसे को टालने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। उफनते पानी के बीच से गुजरने वाले राहगीरों और वाहनों की आवा जाही पूरी तरह रोक दी गई है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन करने वाले लोगों और वाहन चालकों को लगातार रोका जा रहा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजरन न बनाए हुए है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे उफनते नालों व नदियों के पास जाने से बचें तथा पूरी सावधानी बरतें।


No comments:
Post a Comment