बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार, 31 अगस्त को तैनात स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रामराज के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। शाम तक चले इस कार्यक्रम में अस्पताल के समस्त स्टाफ और उनके परिजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अस्पताल परिवार की ओर से सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रामराज को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी सहयोगियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और गाजे-बाजे के साथ विदाई दी, जिससे माहौल काफी भावुक और यादगार बन गया।
कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश सिंह, डॉ. बृजेश कुमार भारतीय, डॉ. सिद्धार्थ मनोहर गुप्ता, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, वरिष्ठ लिपिक आसिफ अली, धीरेंद्र सिंह, डॉ सुधीर गुप्ता, शरद श्रीवास्तव,सुखनिधान गुप्ता, वैभव सिंह, आशीष गुप्ता, राहुल सिंह, युवराज सिंह विकास कुमार,नर्स रंजना पांडे सहित दीपमाला, माधुरी सिंह, अनीता सिंह, ममता देवी, सुधा सिंह, प्रतिमा देवी और अस्पताल का अन्य समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


No comments:
Post a Comment