जातिगत आरक्षण के विरोध में लेकर सवर्ण समाज ने भरी हुंकार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 23, 2026

जातिगत आरक्षण के विरोध में लेकर सवर्ण समाज ने भरी हुंकार

जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : यूजीसी कानून रद्द करने और आरक्षण व्यवस्था को जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर रविवार को सवर्ण समाज के लोगों ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। ठाकुर अंबुज सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग एकजुट होकर सड़क पर उतरे और जिला मुख्यालय में विशाल पैदल मार्च निकालकर अपनी मांगों को बुलंद किया। पैदल मार्च एलआईसी तिराहे से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आरक्षण का लाभ जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति को


ध्यान में रखकर दिया जाना चाहिए। उनका आरोप था कि मौजूदा व्यवस्था में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को समान अवसर मिलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समाज के लोगों ने यूजीसी से जुड़े कानून को भी रद्द करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए नायब तहसीलदार हिमांशू को ज्ञापन सौंपा। जिसमें यूजीसी कानून को रद्द करने, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से रखा गया।


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगें संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के दायरे में हैं। उन्होंने सरकार से मामले में गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान सरकार और सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी से जुड़े सवर्ण नेताओं को कड़ा अल्टीमेटम दिया गया कि वे या तो सरकार से सवर्ण समाज की न्यायसंगत मांगों को मनवाएं, अन्यथा ऐसी पार्टी का त्याग करें जो सवर्ण समाज के अहित पर तुली हुई है। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुशील मिश्रा, महामंत्री विजय त्रिपाठी, अभाक्ष महासंघ अध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह, अरविन्द रघुवंशी, मनेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज सिंह, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, सभासद विनीत पयासी, हर्षवर्धन सिंह, सुशील श्रीवास्तव, दुर्गेश द्विवेदी, प्रदीप सिंह, अरुण सिंह बघेल, एड शिवशंकर उपाध्याय, राहुल द्विवेदी, आनंद मिश्रा, शशिकांत पांडेय, राजेश सिंह चैहान, दरियाव सिंह, किशन सिंह, रामू सिंह, साधना सिंह, स्वयं प्रकाश मिश्रा, प्रकाश सिंह, सौरभ सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण समाज  क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages