पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 14, 2026

पुलिस कार्यालय और पुलिस लाइन में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

मौन रखकर शहीदों व पीड़ितों को दी श्रद्धांजली 

बांदा, के एस दुबे । पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को श्विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसश् का भावपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले निर्दाेष लोगों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर विभाजन की त्रासदी और विस्थापन का दंश झेलने वाले परिवारों की पीड़ा को नमन किया।वहीं दूसरी ओर, बांदा पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक


शिवराज एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी  मेविस टॉक की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पुलिस लाइन में एकत्र अधिकारियों और जवानों ने मौन रखकर विभाजन की हिंसा और विस्थापन के दंश को याद किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि विभाजन का दौर भारतीय इतिहास का एक अत्यंत दुखद और भयावह अध्याय है। उस दौर के संघर्ष, दर्द और निर्दाेष लोगों के बलिदान को याद करने का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने का दृढ़ संकल्प लिया।सामाजिक सौहार्द और आपसी भ्रातृत्व की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन देश में शांति, सुरक्षा और एकता की भावना को सर्वाेपरि रखने के सामूहिक वचन के साथ हुआ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages