रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को निशुल्क यात्रा का तोहफा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 24, 2026

रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को निशुल्क यात्रा का तोहफा

नशे में चालक व परिचालक नही कर सकेंगे बसों का संचालन

बाँदा, के एस दुबे । रक्षाबंधन के पर्व पर योगी सरकार हर साल बहनों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा देती है। उसी क्रम में इस साल भी योगी सरकार बहनों को निशुल्क यात्रा का तोहफा दे रही है। जहां रक्षाबंधन के पर्व पर बहनें परिवहन निगम की बसों में 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक निशुल्क यात्रा कर सकेगीं। वही एक सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। चित्रकूट धाम मंडल के सभी 5 डिपो से रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर लगभग सभी बड़े व छोटे प्रमुख 120 मार्गो में बहनों की सहूलियत के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।



बहनों को भीड़ भाड़ से बचाव और सहूलियत के लिए बढ़ाए गए बसों के फेरे

रक्षाबंधन के पर्व पर अमूमन बसों में भीड़भाड़ होती है और बहनों को इसमें धक्के खाने पड़ते हैं और आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस साल बहनों को भीड़भाड़ से बचाने के लिए और उनकी सहूलियत को देखते हुए बसों के फेरों में बढ़ोत्तरी की गई है। चित्रकूट मंडल के पांच डिपो में 481 बसे हैं। जिसमें बांदा में 158, हमीरपुर में 81, महोबा में 133, राठ में 102 व चित्रकूट में 7 बसे हैं और रक्षाबंधन के मौके पर बहनों की उपलब्धता के आधार पर इन बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे बहनों को बसों में धक्के न खाने पड़े और वह आसानी से अपने भाईयों के घर पहुंच सके और रक्षाबंधन का पर्व मना सके। 


बस स्टेशनों पर इस साल साफ सफाई व बेहतर सुविधाएं रहेगी सुनिश्चित

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस साल केवल बसों की संख्या बढ़ाने या बसों के फेरे बढ़ाने पर ही नहीं बल्कि अन्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया है. जहां सभी बस स्टेशनों में साफ सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद रखने और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए गए हैं तो वही यात्री प्रतिक्षालियों में पर्याप्त रोशनी और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की निर्देश दिए गए हैं। वही बसों के संचालन की यात्रियों को जानकारी मिल सके इसके लिए 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम को भी एक्टिव किया है और यह कंट्रोल रूम रक्षाबंधन के मौके पर 24 घंटे एक्टिव रहेगा।


नशे में चालक व परिचालक नही कर सकेंगे बसों का संचालन

रक्षाबंधन के मौके पर यात्री सुरक्षित सफर कर सके इसको लेकर चित्रकूट धाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक राम लवट ने बताया कि सभी ए आर एम व स्टेशन इचांर्जों को निर्देश दिए गए हैं कि बसों के संचालन से पूर्व चालकों और परिचालकों की जांच कर ले ताकि वह नशे में बसों का संचालन न कर सकें। वही इन्होंने बताया कि चालकों, परिचालकों व अन्य स्टाफ की छुट्टियों को रद्द किया गया है और सभी लोग ड्यूटी पर रहेंगे। वही सभी एआरएम और फोरमैन को आदेश दिए गए हैं कि बसों की कंडीशन त्योहार से पहले दुरुस्त कर ले और कोई भी खराब बस का संचालन न किया जाए।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages