दीवान गंज में 11 दिवसीय शिव स्थापना एवं पूजा-अर्चना संपन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 24, 2026

दीवान गंज में 11 दिवसीय शिव स्थापना एवं पूजा-अर्चना संपन्न

बाँदा, के एस दुबे । दीवान गंज में भगवान शिव की 11 दिवसीय स्थापना एवं धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान 11 दिनों तक प्रतिदिन भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों का आयोजन किया गया। महिला मंडल की महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और परिवार की सुख-शांति की कामना की।महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता मौर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बबली मौर्य,अंजना मौर्य,शांति मौर्य,पूनम मौर्य,रोशनी मौर्य,माही मौर्य,आरती मौर्य, अंकित मौर्य,नम्रता धुरिया,सुनीता धुरिया,दीपा


धुरिया,नंदनी धुरिया, प्रिशा धुरिया,शिल्पी धुरिया,प्रिया गुप्ता,वर्षा धुरिया,ज्योति मौर्य,रेखा मौर्य,सुमन साहू,अनवी साहू,रोशनी राजपूत और कविता राजपूत समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।कार्यक्रम में एस.डी.सेवा संस्थान की सचिव प्रीती साहू ने भी सहभागिता की।11 दिनों तक चले धार्मिक आयोजन से दीवान गंज का वातावरण भक्तिमय बना रहा। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सभी के सुख, शांति,समृद्धि और मंगल की कामना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages