रामबाग झूलेलाल मदिर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 17, 2026

रामबाग झूलेलाल मदिर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - कानपुर युवा एकता सिंधी समाज द्वारा स्वतन्त्रता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 47 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।इस अवसर पर शिविर संयोजक धर्मेन्द्र फतवानी व सीसामऊ की उपनिरीक्षक ज्योति त्रिपाठी ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिलाओं व पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया सभी रक्तदाताओ को विधायक अमिताभ बाजपेई सिंधी समाज के साईं रमेश लाल व भारतीय सिंधु सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक अगनानी ने सभी को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर झूलेलाल अखण्ड ज्योति ट्रस्ट रामबाग के धर्मपाल ईसरानी लक्ष्मण आडवाणी गोलू हसवानी राजू बुधवानी नारायण दास खुबानी रमेश सिहवानी धर्मेन्द्र फतवानी कमल सहजवानी सूरज पंडित शिप्रा पमनानी विशेष रूप से


उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में सुबह से ही रक्तदान करने वाले लोगों  ने पंजीकरण कराते हुए जी एस वी एम मेडिकल कॉलेज रक्त कोष की रक्त दान इंचार्ज लुबना खान की टीम की अगुवाई में रक्तदान किया। इस अवसर पर विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि सिंधी समाज सेवा भाव से निस्वार्थ गरीबों की सेवा करता है चाहे आंखों का शिविर हो चाहे रक्तदान शिविर हों साईं रमेश लाल ने कहा कि युवा एकता सिंधी समाज हर वर्ष रक्तदान शिविर लगाकर ग़रीब बेसहारा लोगों के लिए रक्तदान शिविर लगाकर लोगों को जागरूक कर जीवन दान देता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से गौरव ईसरानी लक्ष्मण आडवाणी विजय गुप्ता गोरे,वेद ज्ञानचंदानी, हरीश चादलानी कमल आहूजा कमल सहजवानी वासुदेव जुसेजा जगदीश फतवानी शिप्रा पमनानी हरीश लालवानी नरेंद्र रामनानी किशोर लालवानी दीपक बलेचा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages