कानपुर, प्रदीप शर्मा - छ्त्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री विशेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार (नागपंचमी) के अवसर पर द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन एवं महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विवि के कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, कालेज विकास परिषद के निदेशक प्रो.राजेश कुमार द्विवेदी ने सपरिवार पूजन व रुद्राभिषेक किया। विश्वविद्यालय परिवार के लोगों ने एकादश
पार्थिव शिवलिंग की स्थापना करके अभिषेक किया। इस अवसर पर विशेश्वर सेवा समिति की अध्यक्ष डॉ बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह आयोजन विश्वविद्यालय के द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। इस अवसर पर दीनदयाल शोध केंद्र के शिक्षक व शिक्षार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंदिर समिति के चंद्रिका प्रसाद त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, अनुराग, अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment