केन नदी के पानी में गिरावट, यमुना का स्तर स्थिर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 22, 2026

केन नदी के पानी में गिरावट, यमुना का स्तर स्थिर

बांदा, के एस दुबे । जिले में बाढ़ के खतरे को लेकर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 22 अगस्त दोपहर 12 बजे के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जिला प्रशासन और जल आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट में नागरिकों और तटीय इलाकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिले की दोनों प्रमुख नदियांकृकेन और यमुनाकृचेतावनी और खतरा बिंदु से काफी नीचे बह रही हैं। भूरागढ़ गेज साइट पर केन नदी का वर्तमान जलस्तर 98.55 मीटर दर्ज किया गया है। नदी का रुख नीचे की तरफ है।


केन नदी का जलस्तर फिलहाल चेतावनी बिंदु से लगभग 4.45 मीटर नीचे है, जिससे तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं, चिल्लीघाट गेज साइट पर यमुना नदी का जलस्तर 91.20 मीटर पर बना हुआ है और इसका बहाव स्थिर दर्ज किया गया है।यमुना नदी का जलस्तर भी अपने चेतावनी स्तर से करीब 7.80 मीटर नीचे है। प्रशासन लगातार दोनों नदियों के जलस्तर पर पैनी नजर बनाए हुए है। फिलहाल बांदा में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है और नदियों का रुख सामान्य व नियंत्रण में है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages