10वीं सीनियर राष्ट्रीय रॉकबाल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने जीता रजत पदक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 9, 2026

10वीं सीनियर राष्ट्रीय रॉकबाल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने जीता रजत पदक

 रॉकबाल में बांदा का डंका, भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के खिलाड़ियों से सुसज्जित यूपी टीम बनी राष्ट्रीय उपविजेता

बांदा, के एस दुबे । तेलंगाना के मेडक जिले में 6 से 8 सितंबर तक आयोजित 10वीं सीनियर राष्ट्रीय रॉकबाल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। टीम राष्ट्रीय स्तर पर उपविजेता रही। उत्तर प्रदेश टीम में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी, बांदा के खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। पूरे टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टीम की इस उपलब्धि में बांदा के खिलाड़ियों का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।


खास बात यह रही कि उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल बांदा के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले बांदा मिनी ओलंपिक में प्रतिभाग कर चुके थे। मिनी ओलंपिक में मिले प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव का लाभ उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी मिला।


एकेडमी के खिलाड़ियों ने दिखाया दमदार खेल

राष्ट्रीय उपविजेता उत्तर प्रदेश टीम में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के रिजवान खान ने कप्तान की जिम्मेदारी संभाली। उनके साथ इरफान खान, सोहेल, नसरत खान, आफताब खान, आकाश कुमार और हर्ष वर्धन ने टीम का प्रतिनिधित्व किया। टीम के कोच हामिद खान रहे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के साथ-साथ पूरे बांदा जनपद का गौरव बढ़ा है। एकेडमी के संचालक अंकित कुशवाहा के मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार अभ्यास और मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।


खेल जगत में खुशी की लहर

उत्तर प्रदेश टीम के राष्ट्रीय उपविजेता बनने पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन बांदा के प्रेसिडेंट रामेंद्र शर्मा, महासचिव डा. इन्द्रवीर सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, जिला वालीबाल एसोसिएशन बांदा के सचिव शिवकुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव महेश प्रसाद गर्ग, जिला कबड्डी एसोसिएशन बांदा के अध्यक्ष अंकित कुशवाहा, सचिव कमल सिंह यादव, रामकुमार यादव, मध्य प्रदेश वालीबाल रेफरी बोर्ड के टेक्निकल चेयरमैन रमेश बाबू विद्यार्थी, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, नरेन्द्र पाठक, प्रमोद कुमार, विक्रम कुमार, राहुल शुक्ला, शिवप्रताप सिंह चंदेल तथा आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक रमेश चंद्र ने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच और भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी की पूरी टीम को बधाई दी। बांदा के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि बुंदेलखंड की धरती पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत केवल खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, पर्याप्त अवसर और निरंतर प्रोत्साहन देने की है।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages