पैलानी-कानाखेड़ा मुख्य मार्ग पर झाड़ियों का कब्जा, हादसों का बढ़ा खतरा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 9, 2026

पैलानी-कानाखेड़ा मुख्य मार्ग पर झाड़ियों का कब्जा, हादसों का बढ़ा खतरा

पैलानी /बांदा, के एस दुबे । पैलानी-कानाखेड़ा मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर उगी घनी झाड़ियों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। झाड़ियां सड़क की ओर बढ़ आने से मार्ग की चौड़ाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे आमने-सामने से आने वाले वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई-सफाई लंबे समय से नहीं कराई गई है। इसके चलते


मोड़ और किनारे स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन हादसे होने का खतरा बना रहता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति अधिक जोखिम भरी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पैलानी-कानाखेड़ा मुख्य मार्ग के दोनों ओर फैली झाड़ियों की तत्काल कटाई कराकर सड़क की सफाई कराई जाए, ताकि यातायात सुचारु हो सके और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages