जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय मे 12 सितम्बर तक होंगे प्रवेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 7, 2026

जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय मे 12 सितम्बर तक होंगे प्रवेश

आपदाग्रस्त विद्यार्थियों का 50 प्रतिशत शुल्क होगा वापस

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : भारी बारिश के चलते आवागमन में उत्पन्न हुई बाधाओं को ध्यान में रखते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय ने प्रवेश तिथि बढ़ा दी है। जिसके बाद अब विद्यार्थियों को आगामी 12 सितम्बर तक विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने का मौका दिया गया है। साथ ही आपदाग्रस्त परिवारों के विद्यार्थियों का 50 प्रतिशत शुल्क वापस किया जाएगा। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के प्रवेश समिति के संयोजक डॉ हरिकांत मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय में वर्तमान शैक्षणिक सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी, किंतु अतिवृष्टि के कारण देश के विभिन्न प्रवेशों एवं शहरों में बाढ़ आपदा का संकट आने के कारण


तमाम प्रवेशार्थी यहां आने से वंचित हो रहे है। इसके चलते काउंसलिंग/प्रवेश की तिथि 12 सितम्बर शनिवार तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अब तक 3,200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। कुलपति डॉ शिशिर पाण्डेय एवं रजिस्ट्रार मधुरेन्द्र कुमार पर्वत के मार्गदर्शन में लगातार विश्वविद्यालय की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है और विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाता है। साथ ही विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापक व कर्मचारियों द्वारा सकारात्मक सोच के साथ शैक्षणिक एवं रचनात्मक वातावरण तैयार किया गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने आपदाग्रस्त परिवारों के अध्ययनरत विद्यार्थियों का 50 फीसदी शुल्क वापस करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विद्यार्थियों को राजस्व विभाग द्वारा जारी प्रमाण-पत्र के साथ प्रार्थना पत्र देना होगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages