136.91 करोड़ रुपये की लागत से बांदा-बहराइच राज्य मार्ग का हो रहा कायाकल्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 21, 2026

136.91 करोड़ रुपये की लागत से बांदा-बहराइच राज्य मार्ग का हो रहा कायाकल्प

 बांदा को योगी सरकार की बड़ी सौगात 

किमी 284 से 301 तक चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का 50% काम हुआ पूरा

31 मार्च 2027 तक पूरा होगा शानदार हाईवे का निर्माण, बांदा के विकास को लगेंगे नए पंख

गड्ढामुक्त और चौड़ी सड़कों के संकल्प के साथ तेजी से बढ़ रहा काम

बांदा, के एस दुबे ।  बांदा में बांदा-बहराइच राज्य मार्ग (एसएच-13ई) का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। जिसका 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार बुंदेलखण्ड के विकास को एक नई रफ्तार मिली है। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की कुल लागत 136.91 करोड़ रुपये है। जिसके तहत किलोमीटर 284 से 301 तक की सड़क को आधुनिक और मजबूत बनाया जा रहा है।



31 मार्च 2027 तक कार्य पूर्ण करने का है लक्ष्य

योगी सरकार की विकासपरक सोच का नतीजा है कि इस बड़ी परियोजना का आधा काम समय से पहले ही निपटा लिया गया है। विभाग ने इस कार्य को पूरा करने की अंतिम समय-सीमा 31 मार्च 2027 तय की है। जिस गति और गुणवत्ता के साथ काम चल रहा है उसे देखकर उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट समय रहते या उससे पहले ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।


हाइवे के चौड़ीकरण हो जाने के बाद आवागमन हो जाएगा सुगम

पहले सकरा हाइवे होने के चलते यहां से आने जाने वाहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने से समय लगता था। वहीं कार्य पूरा हो जाने के बाद उम्मीद है कि यह हाइवे एक्सप्रेसवे जैसी चमक बिखेरेगा। चौड़ीकरण होने से इस हाइवे का सफर न सिर्फ सुगम होगा। बल्कि समय की भी भारी बचत होगी। स्थानीय व्यापारियों, किसानों और रोजाना सफर करने वाले राहगीरों के लिए यह मार्ग बहुत महत्वपूर्ण होगा। जिससे भारी वाहनों के सुचारू संचालन से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी नया पंख लगेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इस पूरे कार्य में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर कार्य की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि योगी सरकार बुंदेलखंड को पिछड़ेपन के हटाकर लगातार मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages