सूने मकानों की रेकी कर बच्चे से कराते थे चोरी, तिंदवारी पुलिस ने दबोचा शातिर दम्पति
बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ सिंह के पर्यवेक्षण में थाना तिंदवारी पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने रेकी कर चोरियां करने वाले एक ही परिवार के दो अभियुक्तों (पति-पत्नी) को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 20 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 54,100 रुपए की नकदी बरामद की है। थाना तिंदवारी क्षेत्र के निवासी गुजरतिया, शिवप्रसाद, जगप्रसाद और दुर्गेश ने अपने-अपने घरों में हुई चोरी के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले दर्ज
कर चोरों की तलाश में टीमें गठित की थीं। 11/12 सितंबर 2026 की रात्रि में थानाध्यक्ष संदीप पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर पपरेन्दा रोड स्थित पीएचसी तिंदवारी के पास से अभियुक्त हमीद और उसकी पत्नी नर्गिस निवासी भगवती नगर, तिंदवारी को धर दबोचा। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पूरा परिवार मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। पहले वे बंद पड़े सूने मकानों की घूम-घूमकर रेकी करते थे। मौका मिलते ही खिड़की या ताला तोड़कर बच्चे बाल अपचारी को चोरी करने के लिए घर के अंदर भेजते थे। पति-पत्नी खुद बाहर खड़े होकर निगरानी करते थे।बरामदगी का विवरण सोने (पीली धातु) के गहने 2 हार, 2 चेन, 1 जोड़ी लटकन, 1 जोड़ी झुमका, 1 कुंडल और 2 जोड़ी बाली। चांदी (सफेद धातु) के गहने 1 कमरबंध, 5 जोड़ी पायल, 4 सिक्के, 9 बिछिया और 6 कंगन। 54,100 रुपए नकद।
थानाध्यक्ष संदीप पटेल, उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र वर्मा, कांस्टेबल महेंद्र प्रताप सिंह, अमन मिश्रा, अनूप कुमार, सत्यम उपाध्याय, महिला कांस्टेबल कल्पना राजपूत और दीक्षा की टीम ने इस सराहनीय कार्य को अंजाम दिया। पुलिस अब इनके अन्य आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों में संलिप्तता की गहन जांच कर रही है।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में अभियान जारी रहेगा। बंद मकानों की सुरक्षा को लेकर भी जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है।


No comments:
Post a Comment