मटौंध पुलिस ने 6 तस्करों को दबोचा
बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मटौंध थाना पुलिस ने पशु क्रूरता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन चारपहिया वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे 21 बेजुबान मवेशियों को मुक्त कराते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना मटौंध पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ गाड़ियों में अवैध रूप से मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम अछरौड़ के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने 2 पिकअप और 1लोडर को रोककर तलाशी ली, तो उसमें क्रूरतापूर्वक भरे गए कुल 21 मवेशी बरामद हुए।
पुलिस ने मौके से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में लालजी व रजोल निवासी पैगम्बरपुर, थाना गिरवां, राजेन्द्र निवासी हुसैनपुर खुर्द, थाना गिरवां, रामबाबू निवासी अइला, थाना गिरवां, सुरेश निवासी अतर्रा तथा सूरज निवासी बिसंडा शामिल हैं। थाना मटौंध में सभी अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 164/26 के तहत श्पशु क्रूरता निवारण अधिनियमश् की धारा 11(1)(घ) के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मणिशंकर मिश्र, हेड कांस्टेबल अनुराग पाण्डेय, कांस्टेबल अच्छेलाल, टिंकू मौर्या और अनुज यादव शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment